Foreign Exchange Reserve: लगातार 5वें सप्ताह फोरेक्स भंडार में भारी गिरावट, पाकिस्तान के भी हालात ठीक नहीं
Foreign Currency Reserve: इस समय विदेशी निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार से खूब पैसे निकाल रहे हैं। इसके साथ ही रुपया भी डॉलर के मुकाबले रेकार्ड लो लेवल पर पहुंच गया है। इस वजह से बीते सप्ताह भी भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में भारी गिरावट हुई। इससे पहले भी लगातार चार सप्ताह से इसमें गिरावट ही हो रही है। अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी सबकुछ सही नहीं है।
इस समय विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार (Share Market) से खूब पैसे निकाल रहे हैं। इस साल के सात कारोबारी दिनों के दौरान ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बाजार से करीब दो बिलियन डॉलर निकाल लिए हैं। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया भी रेकार्ड लो लेवल पर आ गया है। इसे संभालने में रिजर्व बैंक को खूब डॉलर बेचना पड़ रहा है। इससे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर बड़ी गिरावट हुई है। यह लगातार 5वां सप्ताह है, जबकि अपना फोरेक्स भंडार घटा है। पिछले 13 सप्ताह में यदि 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह को छोड़ दें तो विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट ही हो रही है। अब तीन जनवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से $5.7 billion की तगड़ी कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $4.1 billion की भारी गिरावट हुई थी। उधर, अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार (Pakistan Foreign Exchange Reserve) में भी आलोच्य सप्ताह के दौरान कमी हुई है।
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) में भारी कमी हुई है। तीन जनवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $6.441 Billion की कमी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार घट कर USD 545.480 Billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।



Rattling clear website , thankyou for this post.
You can definitely see your enthusiasm within the work you write. The sector hopes for more passionate writers like you who are not afraid to say how they believe. At all times follow your heart.