सरकार का भर गया खजाना! फरवरी में ₹1.84 लाख करोड़ रहा GST कलेक्शन
GST Collections in February 2025: इस दौरान ग्रॉस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के तहत घरेलू राजस्व 10.2% बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये रहा. आयात राजस्व 5.4% बढ़कर 41,702 करोड़ रुपये हो गया.
GST Collections in February 2025: आर्थिक मोर्चे पर सरकार को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन फरवरी में 9.1% बढ़कर लगभग 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया. आधिकारिक आंकड़ों में शनिवार को यह जानकारी दी गई. जनवरी में जीएसटी कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12.3% की बढ़ोतरी हुई.
इस दौरान ग्रॉस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के तहत घरेलू राजस्व 10.2% बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये रहा. आयात राजस्व 5.4% बढ़कर 41,702 करोड़ रुपये हो गया. आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने में केंद्रीय जीएसटी से 35,204 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी से 43,704 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी से 90,870 करोड़ रुपये और मुआवजा उपकर से 13,868 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. फरवरी के दौरान कुल 20,889 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो सालाना आधार पर 17.3% अधिक है.
फरवरी 2025 में नेट जीएसटी कलेक्शन 8.1% बढ़कर लगभग 1.63 लाख करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी महीने में सकल और नेट जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये और 1.50 लाख करोड़ रुपये था. बजट में सरकार ने वर्ष के लिए जीएसटी रेवेन्यू में 11% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है, जिसमें केंद्रीय जीएसटी और क्षतिपूर्ति उपकर सहित 11.78 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन होने का अनुमान है



Simply wish to say your article is as astounding. The clarity in your post is just great and i can assume you are an expert on this subject. Well with your permission allow me to grab your feed to keep updated with forthcoming post. Thanks a million and please keep up the enjoyable work.
It is in reality a great and helpful piece of info. I am happy that you just shared this useful info with us. Please keep us up to date like this. Thanks for sharing.