ClimateInternational

समुद्री तापमान में वृद्धि के बावजूद खुर-पंजे वाले केकड़े कोरल की रक्षा में सहायक

अध्ययन के मुताबिक, केकड़ों द्वारा संरक्षित कोरल में ऊतक के नुकसान से पीड़ित होने की संभावना 60 फीसदी कम थी, जिससे उनके बचने की संभावना बहुत बढ़ गई, भले ही पानी गर्म ही क्यों न हो गया हो।
एक नए शोध में पाया गया है कि ग्रेट बैरियर रीफ के हेरॉन द्वीप के आसपास हरे रंग के स्टैगहॉर्न कोरल के पानी के बढ़ते तापमान में जीवित रहने की संभावना अधिक होती है, यदि खुर-पंजे वाले केकड़े निकटवर्ती इलाकों में रहते हों। इस बात की जांच-पड़ताल ड्यूक विश्वविद्यालय के पर्यावरण वैज्ञानिकों, न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय, क्वींसलैंड विश्वविद्यालय और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर की है।
अध्ययन में कहा गया है कि इस बात को सिद्ध करने के लिए, शोधकर्ताओं ने कोरल के नमूने एकत्र किए और उनका प्रयोगशाला में परीक्षण किया।
पिछले शोधों से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन कोरल रीफ को खतरे में डाल रहा है, जो बदले में उन पर और उनके आसपास रहने वाले जीवों को खतरे में डालता है।
कोरल रीफ दो कारणों से संकट में हैं, पहला यह कि जिस पानी में वे रहते हैं उसका स्तर बढ़ रहा है और दूसरा यह कि युमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड की भारी मात्रा समुद्र के पानी को और अधिक अम्लीय बना रही है।
शोध में कहा गया है कि कोरल रीफ का कई समुद्री प्रजातियों के साथ सहजीवी संबंध है। शोध पत्र में शोधकर्ताओं के हवाले इस बात की जांच की गई कि क्या इनमें से कोई भी संबंध कोरल को बदलती परिस्थितियों में जीवित रहने में मदद कर सकता है।
पिछले शोधों से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन का ग्रीन स्टैगहॉर्न कोरल पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ रहा है, जो उथली रीफ बनाते हैं, वे विरंजन से पीड़ित हैं, जो उन्हें बीमारी और स्टारफिश द्वारा शिकार के लिए अधिक संवेदनशील बनाता है। विशेष रूप से जब स्टार फिश कोरल खाती हैं, तो वे खुले घाव बनाती हैं जो संक्रमण और कई बार इसके कारण मौत तक हो जाती है।

2 thoughts on “समुद्री तापमान में वृद्धि के बावजूद खुर-पंजे वाले केकड़े कोरल की रक्षा में सहायक

  • I’ll right away clutch your rss feed as I can not in finding your email subscription hyperlink or newsletter service. Do you’ve any? Please permit me understand in order that I could subscribe. Thanks.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
बचत की महिमा, Glory of saving