Health

भारत में पाई जाती हैं 5 दुर्लभ बीमारियां, नाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

दुनियाभर में कई ऐसी रेयर डिजीज मौजूद हैं जिनके बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में इन बीमारियों को लेकर जागरूकता फैलाने और इसके पीड़ित लोगों का पता लगाने के मकसद से हर साल रेयर डिजीज डे (Rare Disease Day 2025) मनाया जाता है। इस मौके पर आज जानते हैं भारत में मौजूद कुछ दुर्लभ बीमारियों के बारे में।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में आज रेयर डिजीज डे (Rare Disease Day 2025) मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल फरवरी के आखिरी दिन 28 या लीप ईयर में 29 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में रेयर डिजीज से पीड़ित लोगों के लिए निदान और उन तक सही इलाज पहुंचाने और इसे लेकर लोगों को जागरूक करने के मकसद से मनाया जाता है।
पूरी दुनिया में कई लोग अलग-अलग तरह की रेयर डिजीज से पीड़ित हैं। खुद भारत में ऐसे कई लोग हैं, जो कई ऐसी दुर्लभ बीमारियों का शिकार हैं, जिसके बारे में शायद ही लोग जानते हैं। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक लगभग 7000 ज्ञात दुर्लभ बीमारियां हैं, जो दुनिया की लगभग 8% आबादी को प्रभावित करती हैं। इन दुर्लभ बीमारी के 75% मरीज बच्चे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
बचत की महिमा, Glory of saving