दिसंबर में चने की खेती करने वाले किसान इन बातों का रखें ध्यान, बढ़िया होगी पैदावार
अगर आप चने की खेती करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. बुवाई से पहले भूमि को अच्छी तरह से जोतना और पाटा लगाने से मिट्टी भुरभुरी और और पौधों के लिए उपयुक्त हो जाती है. दिसंबर का महीना चने की खेती के लिए महत्वपूर्ण समय होता है. इस समय सही तकनीकों और सावधानियों का पालन करके किसानों को काफी मुनाफा हो सकता है. आइए जानते हैं कि दिसंबर में चने की खेती के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
समय पर करें बुवाई
चने की बुवाई का सही समय नवंबर के अंत से दिसंबर की शुरुआत तक होता है. बुवाई से पहले बीजों को कवकनाशी (जैसे वीटावैक्स 20 ग्राम/किलोग्राम या थीरम या कैप्टान 2-5 ग्राम/किग्रा) से बीज की दर से उपचारित करें. ऐसा करने से फसलों में रोग लगने का खतरा कम रहता है.
बीज का चयन
उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का चयन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. बीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता होनी चाहिए. बीज को बोने से पहले उन्हें जीवाणु रोधक उपायों से उपचारित करना फायदेमंद होता है. चने की खेती में छोटे दाने वाली किस्मों के लिए 75-60 किग्रा/हेक्टेयर बीज की जरूरत होती है.



Some times its a pain in the ass to read what blog owners wrote but this web site is very user friendly! .