Energy

MP सरकार के साथ बड़ा प्रोजेक्ट साइन करने के बाद इस Renewable Energy शेयर में जोरदार तेजी; आज 4% चढ़े भाव

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी कंपनी ने मध्य प्रदेश में 20 गीगावॉट प्रोजेक्ट को डेवलप करने की योजना पर काम कर रही है. जिसकी वजह से कंपनी के शहरों में इसका पॉजिटिव असर दिखाई दे रहा है
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी कंपनी के शेयरों में बायर्स की रुचि नजर आई है जिसके चलते कंपनी के शेयरों में आज सुबह के सत्र में शानदार 4 फ़ीसदी की तेजी देखने को मिली है जिसके चलते शेयर ने आज दिन के उच्चतम स्तर 103 रुपए को टच कर लिया था हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर तक नहीं रही है और कारोबार आगे बढ़ने के साथ दोपहर के 12:05 बजे पर शेयर 0.35 फ़ीसदी की मामूली गिरावट के साथ 98 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. बीते सोमवार को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी कंपनी का शेयर 98 रुपए के लेवल पर कारोबार करके बंद हुआ था.
दरअसल बीते सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी कंपनी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में करीब 20 गीगावॉट का प्रोजेक्ट डेवलप करने की योजना में है इसके अलावा एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी कंपनी की पैरंट कंपनी एनटीपीसी भी करीब मध्य प्रदेश राज्य में दो लाख करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने की घोषणा किया है. यह दोनों खबर ही मंगलवार को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में तेजी के ट्रिगर को लाने में मदद किया है.
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी कंपनी मध्य प्रदेश में करीब 20 गीगावॉट प्रोजेक्ट को डेवलप करने की योजना पर काम कर रही है इसके तहत कंपनी मध्य प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एनजीईएल और मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के साथ समझौता भी किया है. इस प्रोजेक्ट में जिस पर लगभग 1,20,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा.

One thought on “MP सरकार के साथ बड़ा प्रोजेक्ट साइन करने के बाद इस Renewable Energy शेयर में जोरदार तेजी; आज 4% चढ़े भाव”

  • Write more, thats aall I have to say. Literally, itt seems ass though you relied on the video to mke your point.
    Youu cearly know what youre talking about, wwhy wawte
    your intelligence on jhst posting videos to your site
    when you could be giving us something informative to read?
    xnxx

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
बचत की महिमा, Glory of saving